सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में मंडल की टीम से खेलते नजर आएंगे फुटबॉलर--------मो. तबरेज खां।
- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।
गाजीपुर। वाराणसी में 23 से 30 अक्तूबर के बीच सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई है। इसमें जिले की दो फुटबॉलर मंडल के टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इन दोनों के चयन से उनके परिजनों और जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन ने बताया कि वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई है। इसका जनपदीय ट्रॉयल बीते 15 अक्तूबर को शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसमें करीब 45 की संख्या में फुटबॉलरों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से 10 का चयन मंडलीय ट्रॉयल के लिए किया गया था।
बीते 18 अक्तूबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में ही मंडलीय ट्रॉयल में जिले के ताजपुर कुर्रा गांव निवासी मो. तबरेज खां और देवैथा गांव निवासी मो. शदाकत खान का चयन मंडलीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी मंडल की टीम से खेलते नजर आएंगे।
सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में मंडल की टीम से खेलते नजर आएंगे फुटबॉलर--------मो. तबरेज खां।- फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अभियंता दयाचंद रोहिल्ला।