फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी

Sat, 27 Feb 2021 09:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार की शाम प्रकाश में आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र प्रयास किया।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि बीते 25 फरवरी को पुत्री खेत की तरफ गई थी। इधर, गांव के ही तीन लोग खेत में छुपे हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर पुत्री को खेत के तरफ खींच ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया।

साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। इस दुस्साहसिक कृत्य की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। लोकलाज के भय से परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी, लेकिन पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने तहरीर पुलिस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इधर, सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही स्थानीय थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

वहीं तीनों आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें