आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार की रात एवं शुक्रवार को नगर के चार देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर चारों दुकानों पर 50 हजार का जुर्माना लगाया। इससे शराब दुकान संचालकों में हड़कंप मची हुई है।
बृहस्पतिवार की देर शाम लंका के पास नेशनल हाईवे मार्ग पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान पर टीम ने छापेमारी की। यहां काफी अनियमितता मिली। इसके बाद सिकंदरपुर बुजुर्ग देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई। लंका स्थित अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर अधिकारियों की छापेमारी में स्टॉक रजिस्टर और बीयर अंग्रेजी शराब की बोतलों की जांच की गई। शुक्रवार को बकुलियापुर देशी शराब की दुकान और सदर ब्लाक के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई। अनियमितता मिलने पर टीम ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इससे हड़कंप मची हुई है। इस मौके पर सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, कोतवाल विमल कुमार मौर्या, आबकारी इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह मौजूद थे।