फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर नौवीं की छात्रा ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, विद्यालय प्रबंधक की ओर से विद्यालय में तोड़फोड़, शिक्षक के साथ मारपीट व अपहरण करने के प्रयास की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बिटिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास बेटी विद्यालय पढ़ने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर तैनात एक शिक्षक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह से खुद को शिक्षक के चंगुल से छुड़ाया। घटना से वह खौफजदा हो गई। बदहवास हालत में भागते हुए वह रेलवे ट्रैक के पास जा पहुंची। रेलवे ट्रैक के पास उसको बदहवास हालत में देखकर आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी घटित होने की शंका समझ में आई। वह छात्रा के पास पहुंचे।
विज्ञापन

उसको समझाने का प्रयास किए। छात्रा की ओर से आपबीती बताई गई। यह बात पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण उसको घर लेकर आए। घटना के बारे में जानकारी होने पर पिता थाने पहुंचकर तहरीर दिए। उधर, विद्यालय प्रबंधक की ओर से थाने में विद्यालय में तोड़फोड़, अध्यापक संग मारपीट व उनके अपहरण करने का प्रयास की तहरीर दी गई है। मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें