फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विभिन्न पदों के लिए 14 ने पर्चे दाखिल किए

विज्ञापन
सिविल बार संघ अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी सिंहासन सिंह के पास पर्चा दाखिल करते सुरेश चंद्र श्र
विज्ञापन
गाजीपुर। सिविल बार संघ के पांच जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए दो और महासचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह उर्फ सिंहासन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र विक्रम सिंह और सुरेशचंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार वर्मा और महासचिव पद के लिए शादाब अहमद, रामविलास सिंह यादव, अंजनी कुमार ठाकुर और मुन्नालाल ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम (दस वर्ष से अधिक अनुभव) के लिए समरेंद्र सिंह ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सीमा शौकत, सह सचिव प्रशासन के लिए अभिमन्यु उपाध्याय और सह सचिव पुस्तकालय के लिए अजय सिन्हा ने नामांकन किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय सिंह कुशवाहा और कनिष्ठ के लिए देवीप्रसाद राय और राघवेंद्र साहू ने नामांकन दाखिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें