फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच महीने बाद दो निकायों में डिजिटल होगी कर व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के दो नगर निकायों सादात व जंगीपुर नगर पंचायत में पांच महीने बाद अगले वर्ष मार्च महीने में कर व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी। इससे कर व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। साथ ही दोनों नगर निकाय में रहने वाली करीब 65 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा। दोनों नगर निकायों में कर व्यवस्था के डिजटलीकरण को लेकर स्वकर प्रणाली को लागू करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

सादात नगर पंचायत में स्वकर लागू करने की कवायद के तहत जीआईएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब संकलित डेटा को ऑनलाइन फार्मेट में परिवर्तित किया जा रहा है। वहीं जंगीपुर नगर पंचायत में जीआईएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके कारण अब वार्डवार नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नोटिस जारी होने के बाद लोग खुद उपस्थित होकर निर्धारित प्रारुप पर खुद के भवन व प्रतिष्ठान के क्षेत्रफल की घोषणा कर रहे हैं। इसके बाद आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में जंगीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के 22 लोगों को नोटिस जारी की गई है।
क्या है स्वकर प्रणाली
गाजीपुर। स्वकर प्रणाली (सेल्फ एसेस्मेंट टैक्स सिस्टम) एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके तहत भवन या संपत्ति के स्वामी स्वयं अपनी संपत्ति का आंकलन करके गृहकर या संपत्ति कर निर्धारित करते हैं और उसका भुगतान करते हैं। यह एक पारदर्शी व्यवस्था है। इससे एक ओर जहां नागरिकों को सहूलियत मिलती है, तो दूसरी तरफ नगर निकायों के राजस्व में भी इजाफा होता है।
विज्ञापन

क्या है जीआईएस सर्वे
गाजीपुर। जीआईएस सर्वे (भौगोलिक सूचना प्रणाली सर्वेक्षण) एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से किसी क्षेत्र की जमीन, संपत्तियों और सरकारी सुविधाओं का डिजिटल मानचित्र और डेटा तैयार किया जाता है। यह एक आधुनिक तकनीकी व्यवस्था है।
जीआईएस सर्वे की प्रक्रिया
- डिजिटल मैपिंग : इसमें हर मकान, प्लॉट, दुकान और अन्य संरचनाओं की सटीक लोकेशन (जीपीएस कोऑर्डिनेट्स) को डिजिटल मैप पर दर्ज किया जाता है।
- सुविधाओं की जानकारी : इसके जरिए यह देखा जाता है कि प्रॉपर्टी के सामने पक्की सड़क, नाली, सीवर, पानी का कनेक्शन, बिजली का पोल और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं।
- टैक्स निर्धारण : नगर निकायों द्वारा इसका उपयोग हाउस टैक्स (गृहकर) और संपत्ति कर को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए किया जाता है।
सादात व जंगीपुर नगर पंचायत में कर व्यवस्था अगले वर्ष मार्च तक डिजिटल हो जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। सादात नगर पंचायत में जीआईएस सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। - सोनल जैन, ईओ सैदपुर/सादात नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें