संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अंतरराज्यीय गणेश राय और प्रभु नारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता हुई।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में ताजपुर कुर्रा ने पेनल्टी शूटआउट में उतरौली को 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। 34वें मिनट में उतरौली के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहला हाफ समाप्त होने तक उतरौली की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में 72वें मिनट में ताजपुर कुर्रा के खिलाड़ी ने एक गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच समाप्त होने पर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। टाईब्रेकर में ताजपुर कुर्रा ने उतरौली को 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में बृजेश मिश्रा रेफरी और सुरेंद्रनाथ राय ने कमेंट्री की। इस अवसर पर प्रफुल्ल चंद्र राय, हमेंद्र, राजू राय, रजनीश, शीबू, मोती, गोलू शुक्ला, राहुल खरवार, आशुतोष राय, जब्बार खान, भोलू उपस्थित थे।