फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच करोड़ से संवरेगा सर्जरी कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पांच ओटी कक्ष का जहां पांच करोड़ से कायाकल्प होगा। वहीं अत्याधुनिक शल्य औजारों और मशीनों से लैस भी होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दो ट्रूनैट मशीन, एक लेप्रोस्कोपिक, लोरिंगो स्कोप और पीसीआर सेटअप से भी सुसज्जीत होगा। इन उपकरणों की मदद से जहां बीमारियों पर शोध होगा, वहीं उपचार की सुविधा भी बढ़ेगी।
शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा बिहार प्रांत और आसपास के सटे जनपदों से मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचते हैं। प्रतिदिन करीब तीन से चार हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 10 से 15 सर्जरी भी हो रही है। ऐसे में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में पांच ओटी कक्ष स्थापित कराए गए हैं लेकिन अब तक संचालित नहीं हो सके हैं। मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिए पांच करोड़ मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया गया है। इससे पांच ओटी टेबुल, वीडियो लेरिंगो स्कोप, दो ट्रूनैट मशीन, एक लेप्रोस्कोपिक मशीन, पीसीआर सेटअप की खरीदारी होगी।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की संस्था आरईसी ने पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें