फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से प्रशिक्षित हुए छात्र, प्रतिदिन अभ्यास करने की दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय भोजापुर में बृहस्पतिवार को 55 बच्चों को योग प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान योग गुरु उपेंद्र महाराज ने बताया कि योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है। योग से मोटापा कम किया जा सकता है। योग से ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित रहता है। सुबह-सुबह योग करने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए योगासन जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडेय, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, क्रांति देवी, सुमित्रा देवी, चंपा देवी, नंदरानी देवी, अख्तरी, ग्राम प्रधान अरशद अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें