फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंडियन स्पेस वीक के उपलक्ष्य में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर विचार रखे। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण पोस्टरों ने सबका मन मोह लिया।
निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसके भविष्य पर अपनी सोच प्रस्तुत की। वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने युवाओं को अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने चंद्रयान, मंगलयान जैसे भारत के गौरवपूर्ण मिशनों का उल्लेख करते हुए छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह तथा छात्र-छात्राओं में शरण दयाल, सृष्टि गुप्ता, आंचल गौतम, अंशु चौधरी, कुसुम यादव, राबिया बानो, यास्मीन खातून, अंजलि सिंह, सदानंद चौधरी, फहीम खान, धीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार एवं संचालन आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार ने तथा डॉ. कंचन कुमार राय ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें