फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसो नदी में उतराया मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के तालगांव के बाहर स्थित छलका पुल के पास बीटीसी की एक छात्र का शव शनिवार की शाम बेसो नदी में उतराया मिला। छात्रा शुक्रवार की सुबह वह कोचिंग के लिए निकली थी। नदी के तट से छात्रा की साइकिल बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बहरियाबाद थाना मीरपुर गांव निवासी श्वेता (22) बीटीसी की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह साईकिल से जखनिया स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि छात्रा कोचिंग पर नहीं गई थी। परिवार के लोग रातभर क्षेत्र में उसकी तलाश करते रहे। दूसरे सुबह दस बजे कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार की शाम साढ़े चार बजे तालगांव के बाहर छलका पुल के पास बेसो नदी में एक छात्रा का शव उताराया देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव को जब बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त परिजनों ने श्वेता के रूप में की। इधर नदी से पुलिस ने साइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस ने मृतका के पास से मोबाइल भी बरामद किया। मृतका के भाई मनोज राम ने बताया कि छात्रा की शादी 22 मई को तय थी। वह पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इधर मृतका की मां दुखनी देवी और पिता सुदर्शनराम सहित परिजनों के बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया सुबह साइकिल से कोचिंग जाते समय तालगांव स्थित छलका पुल पर रेलिंग ना होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई होगी। फिलहाल छानबीन की जा रही है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें