फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से विश्वविद्यालय स्थापना की मांग करेंगे छात्रनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज के संस्थापक की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सीएम के संभावित आगमन को लेकर छात्रसंघ भवन में छात्रनेताओं की बैठक शनिवार को हुई। इसमें गाजीपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर सीएम को पत्रक सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का महाविद्यालय में आगमन सौभाग्य का विषय है। छात्रसंघ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाना चाहता है। साथ ही गाजीपुर के नौजवानों की एक बहुप्रतीक्षित मांग है कि जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना हो। इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्रक सौंपेंगे। प्रदेश के मुखिया के आगमन पर महाविद्यालय प्रशासन इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल से भेंटवार्ता में अपना सहयोग प्रदान करें। इसके लिए प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह को पत्रक भी सौंपा गया है। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अनुज भारती, उपाध्यक्ष उजाला जायसवाल, महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि नागेंद्र कुशवाहा, कमलेश यादव, दीपक कुमार, प्रवीण पांडेय, आकाश तिवारी, रविकांत यादव, कमलेश गुप्ता, अनिल कुमार, राजू पांडेय, शहबाज आलम, रोशन सिंह, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें