फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेदनीपुर चट्टी के आस-पास ओवरलोड वाहनों और बालू डंपिंग की गैर कानूनी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई होगी: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हमीद सेतु पर फिर बालू लदे ओवरलोड वाहन गुजरने लगे हैं। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हमीद सेतु और जर्जर होता जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ओवर लोड वाहनों और बालू की डंपिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने हमीद सेतु पर हाईटगेज वैरियर लगवाया था। इसके बाद भी कालूपुर तिमुहानी और मेदनीपुर चट्टी के आसपास बालू डंप कर ट्रैक्टरों से पुल पार कराया जा रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रजागंज चौकी और सुहवल थाना की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रैक्टरों को नदी पार कराया जा रहा है। इससे हमीद सेतु के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कई बार पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे आवागमन बाधित हुआ था। कालूपुर और मेदनीपुर चट्टी के आसपास ओवरलोड बालू के ट्रकों के आवागमन डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरा संपर्क मार्ग ही टूट गया है। इस सड़क से दो पहिया चालकों का गुजरना भी कठिन हो गया है।
0
मेदनीपुर चट्टी के आसपास बालू के डंपिंग के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई थी। अब फिर बालू डंपिंग और ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें