फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रहा सेंट जांस और सेंट मेरीज का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित हो गया। इस परीक्षा में शहर के सेंट जांस स्कूल और जमानिया स्थित सेंट मेरीज स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

आईसीएसई (दसवीं) एवं आईएससी (बारहवीं) की परीक्षा में शहर के तुलसीपुर स्थित सेंट जांस स्कूल में 377 परीक्षार्थी बैठे थे। घोषित नतीजों के अनुसार सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए। सेंट जांस स्कूल के प्रधानाचार्य गुरु संथराज ने बताया कि दसवीं में सभी 228 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बारहवीं में 149 परीक्षा में बैठे और सभी को सफलता मिली। उन्होंने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों को बधाई देते हुए सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जमानिया संवाददाता के अनुसार सेंट मेरीज स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर आरूल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। बताया कि दसवीं में बैठे सभी 169 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जबकि बारहवीं में विज्ञान वर्ग में सभी 49 एवं वाणिज्य वर्ग में परीक्षा में शामिल हुए सभी 35 परीक्षार्थियों को कामयाबी मिली है। उन्होंने सफलता का श्रेय छात्रों के साथ ही शिक्षकों को दिया है।
कामयाबी पाते ही खुशी से झूम उठे मेधावी
गाजीपुर। आईसीएसई (दसवीं) एवं आईएससी (बारहवीं) की बोर्ड परीक्षा में कामयाबी का परचम लहराने वाले परीक्षार्थी कामयाबी पाते ही खुशी से झूम उठे। नतीजे की जानकारी होते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने मेधावियों को चूमकर गले लगा लिया। उनकी कामयाबी पर घर के लोग जश्न में डूब गए। पूरे दिन उत्सव सा माहौल रहा। घर में शुरू हुआ जश्न का माहौल रात तक बना रहा। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता का इजहार किया गया। प्रियजनों, रिश्तेदारों के साथ ही शुभचिंतकों ने घर जाकर या मोबाइल के माध्यम से शुभकामना देकर उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन किया
गाजीपुर। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करने के बाद अपने आराध्य का दर्शन-पूजन किया। घर के साथ ही आसपास के मंदिरों में जाकर मत्था टेककर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। भविष्य में और बेहतर कर लक्ष्य हासिल करने की कामना की। उनके उत्साह में बारिश खलल नहीं डाल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें