फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में आयूष दुबे और बारहवीं में पियूष श्रीवास्तव ने बजाया मेधा का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के नतीजे शुक्रवार को दिन में घोषित कर दिए गए। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, आईसीएसई (दसवीं) में शहर के सेंट जांस स्कूल के आयुष दुबे ने 97.50 तथा आईएससी (12वीं) में इसी विद्यालय के पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने 97.40 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

आईसीएसई के दसवीं और आईएससी बारहवीं की परीक्षा का परिणाम आज दिन में घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में शहर के सेंट जांस स्कूल के कक्षा दस के छात्र अमृतांश राय ने 96.50, सेंट मेरीज स्कूल के सुधांशु तिवारी 96.33, सेंट जांस के सुखमान सिंह 96.17, अतिशा 96.17, यश्वी श्रीवास्तव 96.17 एवं शाश्वत मिश्र को 96.17 फीसदी अंक मिले। इसके अलावा अल्विया मजहर 94.50, खुशी राय 94.50, सेंट मेरीज स्कूल के आनंद कुमार वर्मा एवं बालमुकुंद यादव 94.50, सेंट जांस स्कूल के निखिल कुमार सिंह 94.33, सूर्यांश कुमार 94.17, अखंड प्रताप सिंह 94.17 तथा सेंट मेरीज स्कूल के आशुतोष यादव ने 92.50 प्रतिशत अंत प्राप्त किया। कक्षा 12 में सेंट जांस स्कूल के सूर्यांश जायसवाल ने 95.80, मुस्कान जायसवाल 95, कौर उदित प्रताप 94.2, ऋषभ देव सिंह 94.2 एवं छाया को 93.8 प्रतिशत अंक मिला। सेंट मेरीज स्कूल में 12वीं में वाणिज्य वर्ग में निकिता उपाध्याय 92.60, प्रतिभा यादव 92.20, सुनिधि यादव ने 92.20, सेंटजांस स्कूल में वाणिज्य वर्ग में आर्ची मान सिंह का 90.20, सेंट मेरीज स्कूल की वाणिज्य वर्ग में प्रिया को 89, इसी विद्यालय के विज्ञान वर्ग में मुकुंद राय को 89.20, नसरा नौशाद को 87.80, मृत्युंजय सिंह 87.60 सेंटजांस के वाणिज्य वर्ग अभिषेक कुमार यादव 80.40, राघव अग्रवाल 79.40, शगुन सिंह 76 और अभयकांत को 75.2 फीसदी अंक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें