गाजीपुर। रेल प्रशासन की ओर से आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस वाया औड़िहार, गाजीपुर सिटी, विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि बनारस से 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को तथा कोलकाता से 7 अक्तूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 8 फेरों के लिए संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से 10.45 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जंक्शन से 11 बजे, औड़िहार से 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, बलिया से 13.40 बजे, छपरा से 15.10 बजे, बरौनी से 19.15 बजे, दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.20 बजे, वर्द्धमान से 02.48 बजे तथा नैहाटी से 5.00 बजे छूटकर कोलकाता 6.15 बजे पहुंचेगी।
बताया कि वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 8.25 बजे प्रस्थान कर आसनसोल से 12.48 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, हाजीपुर से 21.05 बजे, छपरा से 23.20 बजे, बलिया से 1.04 बजे, गाजीपुर सिटी से 2.02 बजे, औड़िहार से 3.02 बजे तथा वाराणसी जंक्शन से 4.00 बजे छूटकर बनारस 4.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।