फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की धीमी गति पर बिफरे एसपी, जानी प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित यूबीआई की शाखा का छत काटकर चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम से लॉकर काटकर एक करोड़ रुपये के उड़ाए गए आभूषण के मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। जबकि घटना के छह दिन बीत गए हैं। इधर समाधान दिवस पर पहुंचे एसपी रामबदन सिंह ने खुलासे के लिए लगाई गई एसओजी सहित पुलिस टीम, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के साथ शनिवार को कोतवाली परिसर में बैठक की। अब तक की प्रगति जानी और जल्द से जल्द खुलासे का निर्देश दिया। एसपी ने कोतवाल तेज बहादुर सिंह से इस संबंध में चल रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीड़िता सीता सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसपी से गहनों की बरामदगी करने और उनका चोरी गया माल वापस कराने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि चोरी के माल बरामद करने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। माल बरामद होने पर उनके साथ न्याय होगा। पीड़िता ने बताया कि चोरी गए गहनों में एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, सोने का टॉप्स, झुमका, पांच भर का एक बड़ा हार सेट एवं सास द्वारा दिया गया पुश्तैनी जेवरात शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें