फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बार्डर का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रूट मार्च कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक ने वाराणसी और जौनपुर सीमा से सटे साईं की तकिया, आजमगढ़ से सटे मौधा स्थित जगदीश नगर चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश सीओ एवं थानाध्यक्षों को दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर : विधान चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया और जमानिया क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ कई गांवों में रूट मार्च किया। साथ ही भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। रूट मार्च दिलदारनगर गांव रकसहा और उसिया में निकला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान दिलदारनगर, जमानिया, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर सहित सर्किल थानों की पुलिस मौजूद रही।
दुल्लहपुर : भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार और कोतवाल शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवानों ने जखनिया बाजार और गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा लाउडस्पीकर के माध्यम से आम जनता से संवाद किया। कहा कि चुनाव में मतदाता पर कोई दबाव डालता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अराजकतत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देें। पुलिस 24 घंटे क्षेत्र में क्रियाशील है। जखनिया बाजार, भुड़कुड़ा, घटारो, जलालपुर धनी, बूढ़ानपुर, रामसिंहपुर, रामपुर बलभद्र सहित अन्य गांवों में भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

खानपुर : विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने वाराणसी- जौनपुर से सटे साईं की तकिया, आजमगढ़ से सटे मौधा का निरीक्षण किया। वाराणसी गाजीपुर से सटे भुजाड़ी पर और आजमगढ़ से सटे मौधा से सटे जगदीश नगर चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीओ सैदपुर बलराम, थानाध्यक्ष खानपुर घनानंद त्रिपाठी को दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें