फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच चुनाव की खास तैयारियों में जुटा महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। इसी प्रकार सरकारी वाहनों और चालकों को चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्देश है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधानसभा में कुछ वुमेन मैनेज्ड पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया है जहां मतदान की सारी व्यवस्था महिला कार्मिकों के जिम्मे होगी। प्रशासन ऐसे बूथों को चिह्नित कर रहा है। नये मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया समझाने के लिए डाक से उन्हें बुकलेट उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें उनको मतदान की प्रक्रिया और कोरोना गाइड लाइन की जानकारी दी जाएगी। पहली बार मतदान करने के कारण नये मतदाताओं को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट देने की सचित्र जानकारी तथा वोट देने के बाद वीवीपैट से निकली पर्ची से मिलान करने की तकनीक भी चित्र के माध्यम से समझाई जाएगी। इसके अलावा नये बने मतदाताओं को मतदाता पहचान-पत्र भी उनके घर तक डाक से भेजा जाएगा।
0
ट्रक से नहीं बसों से मतदान केंद्र पर जाएंगे मतदान कर्मी
मौधा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोग ने पोलिंग पार्टियों को सहूलियत प्रदान की है। इस बार मतदान कर्मी अपने मतदान केंद्रों तक ट्रकों से नहीं बसों से जाएंगे। यह निर्णय मतदान कर्मियों की सुरक्षा और कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जो 80 वर्ष से अधिक उम्र के होंगे और मतदान केंद्र तक खुद चलकर पहुंचने में असमर्थ होंगे। उनसे पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए उन्हें फार्म 12 घ भरना होगा। फार्म बीएलओ के माध्यम से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें