फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कई थानाध्यक्षों की कुर्सी बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिह ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए रविवार को कई थानेदारों की कुर्सी बदली। अब यातायात प्रभारी सुधीर चंद्र त्रिपाठी को थानाध्यक्ष सादात बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुहवल संजय वर्मा को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक बहरियाबाद सुशील यादव को अब प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा का चार्ज दिया गया है। भुड़कुड़ा के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव को वहां से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सुहवल बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक सादात रविंद्र भूषण मौर्य को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर श्यामजी यादव को प्रभारी रिट सेल और प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद सुदेश कुमार सिंह को विवेचना सेल का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक खानपुर सुनील कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल और अश्वनी दूबे को प्रभारी चौकी रजागंज से थानाध्यक्ष खानपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक राम निवास को थाना बिरनो से थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाए गए हैं। उपनिरीक्षक प्रवीण यादव को चौकी प्रभारी खुदाईपुरा से प्रभारी यातायात बनाया गया है। उप निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव को थाना सादात से चौकी प्रभारी रजागंज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें