फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन

Mon, 07 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने सोमवार को नगरपालिका प्रशासक एके सिंह से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा। दिए गए पत्रक में नगर के विभिन्न मुहल्लों में फैली गंदगी, स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त होने, लीकेज पाइप और क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर समस्या के समाधान का कार्य शुरु नहींम किया गया तो सभासद जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

पत्रक में कहा है कि बोर्ड द्वारा पास किए गए 265 निर्माण कार्यों का टेंडर पुन: निकालकर तत्काल कार्य शुरु कराया जाए। नगर के समस्त वार्डों का सर्वे कर नाली के पानी निकासी के लिए कार्रवाई की जाए। वार्ड नंबर-18 के मुहल्ला
विज्ञापन


रजदेपुर में पूर्व सांसद जैनुल बशर के आवास के आगे मलिन बस्ती में नाली का पानी निकासी एवं सड़क, नाली का निर्माण कराया जाए। बढ़े हुए टैक्स के संशोधन के लिए बोर्ड ने शासन को चिट्ठी लिखा है। शासन को पुन: चिट्ठी

लिखकर स्वकर प्रणाली में संशोधन कराकर टैक्स की वसूली कराई जाए ताकि नगर की जनता को राहत मिल सके। सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। नालियों की सफाई के बाद उसका मलबा तुरंत उठाया जाए। कूड़े का

निस्तारण तत्काल किया जाए। सभी वार्डों का सर्वे कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराया जाए। वार्ड नंबर-20 में लीकेज में पाइप की वजह से पानी फैल रहा है, जिससे आवगामन करने वालों को परेशानी हो रही है, इसे तत्काल

ठीक कराया जाए। प्रशासक ने समस्याओं को सुनकर इसके समाधान का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने के दौरान तबस्सुम, इशरत जहां, दिनेश कुमार, रणजीत यादव, सुमन कुशवाहा, संजय  कुमार वर्मा, ऊषा, कुसुम देवी, संजय
विज्ञापन

कुमार, आशुतोष आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें