फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर नारेबाजी, हनुमान चालीसा का पाठ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सड़कों पर नारेबाजी की। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन कर घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित राय ने कहा कि पीएफआई जैसे संगठनों को प्रतिबंधित कर इनकी फंडिंग रोकी जाए। इस तरह की घटनाओं से अमन-चेन को बिगाड़ा जा रहा है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एडीएम ने लिया। इस अवसर पर श्रीनारायण राय, विभाग अध्यक्ष विहिप राजेश उपाध्याय, जिला मंत्री विहिप उदयनारायण उपाध्याय, जिला मंत्री दिलीप उपाध्याय, जिला सेवा प्रमुख कमलेश राय, जमानिया प्रखंड संयोजक हरिशंकर, प्रदीप वर्मा, पंकज यादव, अविनाश राय, हिमांशु जायसवाल आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें