फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनीता और उनके समर्थकों पर नारेबाजी, कोरोना गाइडलाइन में मामला दर्ज

विज्ञापन
अपने समर्थकों संग नामांकन करने जाती सुनीता सिंह । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानियां से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह समेत आठ से 10 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर नामांकन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के 100 मीटर दायरे में नारेबाजी, कोरोना गाइडलाइन और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में प्राथमिक दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे सुनीता सिंह नामांकन कर कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकलीं। उस दौरान उनके साथ कई समर्थक मौजूद थे। सदर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या के अनुसार, 1.50 बजे उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। जिसमें कई लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था और दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया। इसको संज्ञान में लेते हुए धारा 188, 269, 270 और 51बी आपदा प्रबंधन व 171च आचार संहिता उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें