फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रेंगते रहे वाहन, दोपहर बाद मिला निजात

विज्ञापन
नामांकन को लेकर शहर के लंका तिराहे के पास लगा जाम । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर में जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ा। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, रौजा सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार सुबह 11 बजते ही धीमी हो गई। इधर लंका से सिद्धेश्वरनगर होते हुए सिंचाई विभाग जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों का वाहन खड़ा होने से मार्ग दोपहर तक जाम रहा। वहीं लंका से विशेश्वरगंज तक लोगों को आने जाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जबकि लंका से सिटी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की भी यही स्थिति बनी रही। इधर अफीम फैक्ट्री, साई मंदिर होते हुए शास्त्रीनगर को जाने वाला मार्ग सकरा होने से वाहन के आवागमन को लेकर काफी दिक्कत हुई। वहीं विशेश्वरगंज से रौजा जाने वाले मार्ग की भी यही स्थिति बनी रही। यातायात विभाग की टीम जाम समाप्त कराने और वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन को लेकर जुटी हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। दोपहर करीब दो बजे के बाद विभिन्न मार्गों से जाम की स्थिति समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें