फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बिजली गिरने से छह की मौत
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर के बाद जिले में अचानक मौसम बदला। अपराह्न करीब एक बजे के बाद गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिजली गिरने से हरबल्लमपुर में एक-एक कर तीन जाने गईं। इसमें इसी गांव के संतोष यादव (35), दरौली निवासी गुलाब यादव (40) तथा महली निवासी बालकेश्वर यादव (35) हैं। सभी हरबल्लमपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया पर मिट्टी की ढुलाई करने गए थे और बारिश से बचने के लिए एक ट्रक के नीचे बैठे थे। इस दौरान बिजली गिरी और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

उधर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ही तियरी गांव में कुंदन बिंद (14) पुत्र सियाराम बिंद की बिजली गिरने से मौत हो गई। उसके पास खड़ी लालमति (12) पुत्री मुंसू बिंद और विकराल (07) पुत्र झंगुरी प्रजापति झुलस गए। सभी खेत में धान का बीज डाल रहे सियाराम बिंद को खाना लेकर गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान बारिश से बचने के लिए पास स्थित बगीचे में चले गए और वहीं बिजली गिर गई। जमानिया क्षेत्र के ही हमीदपुर गांव में सुनीता देवी (36) पत्नी सुरेश बिंद अपने दरवाजे पर खड़ी थी, बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। उसकी बेटी रेखा (16) गंभीर रूप से झुलस गई। उसके घर को भी क्षति पहुंची है। दिलदारगनर संवाददाता के मुताबिक उसिया गांव में अपने डेरे पर मौजूद जुवेद खां (42) की बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें