फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में 6 पशु तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाने की पुलिस ने बुधवार को चोचकपुर–जमानिया मार्ग पर हुई मुठभेड़ में छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल, छह मवेशी और अवैध असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर ने बताया कि 19 नवंबर की रात में करंडा थाना पुलिस की सेकंड मोबाइल टीम मेदनीपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से जाती दो पिकअप और एक मोटरसाइकिल संदिग्ध रूप में दिखीं। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने वाहन बड़सरा चौकी की तरफ दौड़ा दिए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक करंडा भी टीम के साथ में जुट गए। सीओ ने बताया कि बड़सरा बाईपास पर खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश अजीत गौड़ उर्फ रिंकू निवासी आनापुर सरया और संदीप गौड़ निवासी रद्दीपुर के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने मानवीय दृष्टि से दोनों को उपचार के लिए भेजा। बाकी चार अभियुक्त सर्वजीत गौड़ उर्फ बाबू निवासी बड़ा महादेवा, आकाश यादव उर्फ शाका निवासी मैनपुर, विजय पाल यादव उर्फ आदित्य निवासी बड़ीबारी और दीपचंद निवासी मानिकपुर कोटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में करंडा थाना प्रभारी और बड़सरा चौकी प्रभारी अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें