फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर कार पलटने से छह परीक्षार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। बरेसर थाना क्षेत्र के लोहवा गांव के सामने शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के सर्विस लेन सड़क पर कार पलटने छह परीक्षार्थी घायल हो गए। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मुहम्मदाबाद खेमपुर से छह परीक्षार्थी एक कार में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सर्विस लेन पकड़ कर 12वीं की परीक्षा देने आवराकोल जा रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर के करीब 2 बजे लोहवा गांव के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक खेमपुर निवासी मनीष पासवान, प्रकाश, सत्येंद्र, सुनील, नीरज, सूरज घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कासिमाबाद ले जाया गया। जहां कार चालक मनीष पासवान को छोड़कर अन्य सभी घायलों को डॉक्टरों ने मरहम पट्टी करके घर भेज दिया। इधर, चालक मनीष पासवान को डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें