फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, 5 लाख का नुकसान

विज्ञापन
मरदह बस स्टैंड पर आग लगने के बाद कपड़े के दुकान में बर्बादी का मंजर-संवाद
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के पास स्थित रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान में बृहस्पतिवार की रात शार्ट- सर्किट से आग लग गई। इसमें 5 लाख का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के तीन घंटे बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया।
विज्ञापन

बोगना गांव निवासी ज्वाला चौहान ने बताया कि देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। दुकान बंद होने के बाद रात आठ बजे अचानक अंदर से आग की लपट उठने लगीं।
देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। आग की लपटें देखकर मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार ने बताया आग में पांच लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। लेखपाल उपेंद्र कुमार ने बताया कि आग की घटना में हुई क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें