भदौरा बाजार के फल व्यवसायी के बेेेटे जीशान अब्दुल्ला अपहरण कांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को धर दबोचा। इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांचवा आरोपी बिहार के सिवान जिले के मोहल्ला मोहन निवासी राजा आलम पुत्र मोहम्मद जमील है। जिसको गहमर पुलिस टीम ने बारा रेलवे स्टेशन गिरफ्तार किया।
जमानिया के लोदीपुर निवासी गुड्डू भदौरा बाजार में फल व्यवसायी हैं। उनका आठ साल का बेटे जीशान अब्दुल्लाह 4 मार्च को भदौरा बाजार में अपने मौसी के घर आया था। जीशान का ममेरा भाई उसे रुपये की लालच में साथियों के साथ बहलाकर अपहरण किया। अपहरणकर्ताओं के द्वारा जीशान के पिता को इंटरनेट कालिंग के जरिए दो करोड़ रुपये की मांग की गई। गुड्डू द्वारा अपहरणकर्ताओं को 15 लाख रुपये देकर बच्चे को छुड़ा लिया गया।
इधर, गहमर पुलिस मामले को स्वाट टीम की मदद और सर्विलांस के जरिए अपहरण तक पहुंचने के लिए छानबीन कर रही थी। इससे पहले पुलिस ने रौनक पुत्र अब्दुल हन्नान, आशिफ अली उर्फ अंशू पुत्र मो रुस्तम राइनी, सनी बिंद पुत्र राजकुमार बिन्द और अफरोज राईनी पुत्र मुस्तफा को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि अपहरण कांड के वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।