फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबिहां में लूट के मामले में हुई छह की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां बाजार में कपड़ा दुकान में एक सप्ताह पूर्व हुई लूट के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित कपड़ा व्यवसायी ओमजी तिवारी ने छह नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बताया जाता है कि 17 मार्च की रात ओमजी तिवारी दुकान बंद कर सो रहा था। उसी दौरान असलहे से लैस छह बदमाश दुकान में घुस गये और आतंकित कर 21400 रुपये नकद, दो मोबाइल सेट और करीब चार लाख रुपये का कपड़ा लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित की तरफ से वारदात की रात ही पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसमें बृहस्पतिवार को गोविंदपुर का बुंदेला यादव, नेवादा के शक्ति नारायण राय, गुड्डू राजभर, बिट्टू पांडेय और लक्ष्मी नारायण समेत उतरांव के किशन यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी पर डकैती समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा अपनी तहरीर में राधे गैंग का जिक्र किया गया है। क्षेत्र में राधे गैंग की वारदातों से लोग परेशान हैं। इन छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित समेत क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें