क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन बब्बन राम ने वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित तीसरी नेशनल मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 60 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों की सौ मीटर बाधा दौड़ में भाग लेकर 25 सेकेंड में लक्ष्य पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें रजत पदक के साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
यह प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक आयोजित थी। वहां से वापस लौटने पर ग्रामीणों ने रेवतीपुर तिलवा मोड़ पहुंचकर बब्बन का स्वागत किया। उनको ग्रामीण माला पहनाकर पैतृक गांव रामपुर तक जुलूस की शक्ल में भारत माता की जय का नारा लगाते हुए गांव लेकर आए। गांव पहुंचने पर बैंड बाजा के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान लोहा राय, मुन्ना राय, भीम यादव, मनोज राम, कामेश्वर राम, कमला प्रसाद, लालचंद राम, मुख्तार राय आदि मौजूद थे।