फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सम्मान के साथ हुआ एसआई अंजनी राय का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में हुए हादसे में पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक अंजनी राय का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार की रात उनका शव गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका स्थित पैतृक गांव लाया गया। इससे परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। गहमर के नरवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अंजनी राय बहराइच में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्रयागराज के महाकुंभ मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। वर्ष 1995 में आरक्षी के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वहीं महाकुंभ मेले में उनको पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्होंने दवा ली। दवा लेने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान महाकुंभ मेले में हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
उनका अंतिम संस्कार गहमर के नरवा घाट पर सम्मान के साथ किया गया। मृतक के बड़े भाई विनोद राय के पुत्र इंद्रभूषण राय ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में ‘अंजनी राय अमर रहे’ के नारे लगे। अंजनी राय का परिवार गोरखपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, परीक्षित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें