फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बगीचे में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के बगीचे में शुक्रवार को पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान रामलखन (28) के रूप में हुई। पिता हरिनारायण ने बताया कि दो पुत्रों में वह छोटा था। बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उसकी शादी दिलदारनगर थानाक्षेत्र के देवैथा गांव की चांदनी से वर्ष 2018 में हुई थी। बहू 8 महीने पूर्व अपने मायके चली गई। कई बार उसकी विदाई के लिए जाने पर भी वह नहीं आई। इस कारण वह परेशान रहता था। प्रतिदिन की तरह भोजन कर कमरे में सोने चला गया। सुबह होने पर जब वह कमरे में नहीं मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि बगीचे में एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह रामलखन है। रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें