फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आजमगढ़ में हुए खुलासे से सामने आया श्रवण का नाम, फिर गाजीपुर में मिला एक और गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। इलाहाबाद हाइकोर्ट (ग्रुप सी और ग्रुप डी) संवर्ग की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले तीन संगठित गिरोह का सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर में हुआ है, जिसमें आजमगढ़ में हुए गिरोह के भंडाफोड़ में श्रवण यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने यहां कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया तो तीसरे गिरोह के बारे में पता चला। आजमगढ़ और गाजीपुर में हुए दोनों गिरोहों के भंडाफोड़ में अब तक गाजीपुर से दस लोगों का नाम सामने आ चुका है। एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक यह संख्या बढ़ सकती है। पुलिस जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ में परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किए गए नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा देवकली गांव निवासी अनूप सागर की गिरफ्तारी से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। आजमगढ़ और गाजीपुर की पुलिस सक्रिय हुई तो दूसरे दिन सात लोगों का नाम सामने आ गया। आजमगढ़ पुलिस ने परीक्षार्थी अनूप सागर और सादात थाना क्षेत्र के डोरा निवासी अमित कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार किया। इसके अलावा सेटिंग कराने वाले जमानिया थाना क्षेत्र के चितावन पट्टी निवासी रामप्रवेश यादव, शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया निवासी सुनील कन्नौजिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों कोर्ट में कार्यरत थे।
वहीं, जंगीपुर निवासी बब्लू यादव, बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी श्रवण कुमार, अंधऊ निवासी सूर्यकांत कुशवाहा उर्फ पिंटू का नाम सामने आया है। इसमें सूर्यकांत भी कोर्ट में कार्यरत है। आजमगढ़ पुलिस ने वांछित घोषित किया। गाजीपुर पुलिस ने जब श्रवण यादव को गिरफ्तार किया तो एक नये गिरोह की जानकारी हुई, जिसका कनेक्शन बिहार से भी है। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक ये सेटिंग करते हुए पेपर लिक कराते और उसे वाकीटाकी के माध्यम से परीक्षार्थी को उपलब्ध कराए गए डिवाइस के माध्यम से बताते हैं। अभी इस गिरोह के चार सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें