फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पर्यटकों की पसंद बना ब्लैक पॉटरी से बना पेन स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। कस्बे की मिट्टी के बर्तन की महक पूरी दुनिया में पहचानी जा रही है। निजामाबाद की हस्तशिल्प कलाकार हाथों से मिट्टी की कलाकृतियां बनाते हैं। पूरी दुनिया में इसकी छाप छोड़ते हैं। इस समय ब्लैक पॉटरी की मिट्टी के बर्तनों में सबसे ज्यादा पेन स्टैंड को पसंद किया जा रहा है। पेन स्टैंड अधिकारियों की पहली पसंद बनी हुई है। पेन स्टैंड में घड़ी लगी हुई है जो समय के साथ-साथ पेन स्टैंड की शोभा को भी बढ़ा रही है। इस समय जो भी अधिकारी निजामाबाद के कॉमन फैसिलिटी सेंटर पर आ रहे है। उनकी पेन स्टैंड पहली पसंद रहती है। ब्लैक पॉटरी के पेन स्टैंड की कीमत 600 रुपये रखी गई है। इसे आम जनता में भी पसंद किया जा रहा है। एक पेन स्टैंड बनाने में चार घंटे का समय लगता है। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के डाॅयरेक्टर संजय यादव और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति ने बताया कि अधिकारियों और आम जनता को यह टेबल पेन स्टैंड बहुत पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें