मृतक प्रमोद सिंह कुशवाहा (फाइल फोटो)
- फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। बेमुुआ गांव के बाहर ताड़ीघाट- दिलदारनगर ब्रांच लाइन पार करते समय शुक्रवार को मेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक गांव में ही एक गुमटी में चाय- समोसा की दुकान चलाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेमुआ गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह कुशवाहा (38) सुबह चाय की दुकान से लाइन पार कर खेत घूमने जा रहा थे। इसी दौरान उनका पैर ट्रैक में फंस गया। वह घबरा गए और पैर निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान ताड़ीघाट से दिलदारनगर की ओर जा रही मेमू ट्रेन की चपेट में आने से उनका दोनों पैर कट गया। ट्रेन जाने के बाद खेतों में काम कर रहे लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल को लेकर सुहवल और नगसर हाल्ट थाना के बीच मामला फंसा रहा है। कुछ देर बाद नगसर हाल्ट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रेन चालक की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दिलदारनगर बाल गंगाधर भी पहुंचे और छानबीन के बाद वापस लौट गए। हादसे के बाद पत्नी ममता, पुत्र अनुराज और अनुराग के अलावा मां लालमुनी रो-रो कर बेहोश हो जा रही तीं। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।