फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के नसीपुर गांव के पास शुक्रवार को पेट्रोल पंप के सामने सीएनजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक से कुचलकर गैलन में डीजल भरवाकर बाइक से घर जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे वाराणसी- गाजीपुर मार्ग घटना के पास जाम कर दिया। सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता और सीओ बलराम ने समझा- बुझाकर सुबह 9.45 बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चिन्हित करने के साथ तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ीहारी गांव निवासी आशीष यादव (28) घर पर ही रहकर खेती कार्य करते थे। सुबह वह करीब साढ़े आठ बजे डीजल लेने के नसीरपुर गांव के पास पेट्रोल पंप पर आए थे। गैलन में डीजल लेने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल के सामने से गांव के तरफ मुड़े वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार आ रहा सीएनजी गैस सिलेंडर ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए के नीचे आने पर कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर जब- तक आस- पास के लोग पहुंचते चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे गाजीपुर- वाराणसी मार्ग जामकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जाम समाप्त करने के लिए आक्रोशित लोगों को समझाने- बुझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। इधर जाम की जानकारी मिलते ही सैदपुर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता और सीओ बलराम मौके पर पहुंच और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। करीब 45 मिनट पर सुबह 9.45 बजे जाम समाप्त हुआ। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता दीनानाथ यादव की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चिन्हित करने के साथ तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें