गाजीपुर। जिले में रविवार को सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें होम आईसोलेट किया। वहीं 37 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 103 पहुंच गई है। जबकि पांच किशोरों को प्रथम और 1475 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 14 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 100 को कोरोना का पहला डोज और 3865 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जा रही है तो कभी संख्या 10 से भी कम आ रही है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार तेज हो चुकी है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.58 है। देर शाम आई रिपोर्ट में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां सक्रिय हो गई, वहीं इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। इससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जुटी हुई है। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि सातकोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के साथ सतर्कता जरूरी है।