फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमर स्टेशन से 400 बोरी यूरिया खाद बरामद

विज्ञापन
गहमर स्टेशन पर पुलिस द्वारा जप्त की गई खाद। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। जिले से भारी मात्रा में बिहार जा रही 400 बोरी यूरिया खाद गहमर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कृषि अधिकारी एवं तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बरामद की। इसकी जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल टीम खाद किस दुकान से भेजी जा रही थी। इसके छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बिहार में खाद की भारी किल्लत के चलते जनपद से ट्रेनों के माध्यम से खाद करीब एक माह से अवैध रूप से भेजी जा रही थी। सूचना पर सक्रिय हुई कृषि विभाग की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस दिलदारनगर गहमर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। वहां 400 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। टीम ने छानबीन करने के बाद यूरिया को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजवाया। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल था कि प्राइवेट दुकानदारों द्वारा ऊंचे दामों पर बिहार के किसानों को अवैध रूप से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेनों द्वारा यूरिया बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचाया जा रहा है। किसके माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा रहा था। इसकी छानबीन की जा रही है। इस मौके पर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन, आरपीएफ दिलदारनगर बाल गंगाधर, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, चौकी इंचार्ज दिलदारनगर जीआरपी प्रवेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें