फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम को पत्र भेजकर दी आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मोहल्ला निवासी मो. तैयब किदवई की ओर से शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को डाक से पत्रक भेजा गया है।
विज्ञापन

पत्र में नगर पालिका परिषद पर पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने मांग की है कि सही मृत्यु प्रमाण पत्र व पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र जल्द से जल्द जारी किया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने 12 मई को आत्महत्या की चेतावनी दी है।
पत्र में मो. तैयब किदवई का आरोप है कि उनके पिता अख्तर नसीम किदवई का इंतकाल 12 जनवरी को हो गया। पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया। पिता अख्तर नसीम किदवई की पत्नी के स्थान पर इशरत जहां का नाम अंकित है।
विज्ञापन

जबकि उनका नाम अहमदुन निशान है। उनका निधन 23 अप्रैल वर्ष 1993 को हो चुका है। नगर पालिका में इसे लेकर 25 फरवरी को नोटरी भी दिया गया है लेकिन पालिका का कहना है कि कोई नोटरी व बयानहलफी दाखिल नहीं की गई। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर करते हुए दाखिल नोटरी के संबंध में सूचना मांगी गई है लेकिन आज तक सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं सदर तहसील से पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र भी जारी नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि पिता का सही मृत्यु प्रमाणपत्र और पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र जारी किया जाए। ऐसा न होने पर वह 12 मई को आत्महत्या कर लेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका व सदर तहसीलदार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें