फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र, बूथ का निरीक्षण कर लें सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद, सैदपुर, जखनिया एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ एवं एआरओ को जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहले ही मतदान केंद्र और बूथों का निरीक्षण कर लें और जो कमियां हों उसे दूर कराएं। ताकि चुनाव के समय परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों-बूथों पर मिली कमियों से लिखित रूप से अवगत कराएं ताकि उसका ससमय निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जिले में पार्टी रवानगी से लेकर मतदान की समाप्ति तक पोलिंग पार्टियों द्वारा इवीएम तथा मतदान सामग्री के साथ कलेक्शन सेंटर पर पहुंच स्ट्रांग रूम तक सकुशल जमा करने संबंधी विधिवत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने सभी जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यों को चार भागों में विभक्त करते हुए मतदान को संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट पहले से ही मतदान केंद्र-बूथ का निरीक्षण कर लें जिससे चुनाव के समय कोई परेशानी न हो। ऐसे पुरवों-मजरों में निवासित व्यक्तियों जो अपराधी प्रवृति के हों, उनकी पहचान पहले से ही कर ली जाए। जिले में 50 प्रतिशत बूथों पर नेट एवं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय से पहले से प्राप्त कर लिया जाए।
उन्होंने कोविड महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क तथा बूथ असिस्टेंट टीम बनाने का निर्देश दिया। इसमें कोविड हेल्प डेस्क पर चिकित्सा विभाग की टीमें अपनी पूरी व्यवस्था एवं सामग्री के साथ तथा बूथ असिस्टेंट टीम मतदाता सहायता के लिए बनाई जाएगी जिसमें बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी-उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें