फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मदरसा और मस्जिदों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। उपजिलाधिकारी ने सोमवार को नगर सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मौजूद मदरसों एवं मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। नगर के कानूनगो मुहल्ला बुद्धिपुर गल्ला मंडी, सट्टी बाजार, खिजिरपुर, अली नगर आदि मुहल्लों में भ्रमण कर आवासीय मदरसों एवं मस्जिदों का निरीक्षण किया। इसी बीच नगर में सभी मदरसे बंद मिले।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि मदरसों में फंसे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और समय-समय पर हाथ धोते रहेंगे। मुंह पर मास्क सभी को लगाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन द्वारा मदरसे किसी हालत में नहीं खुलेंगे। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक पांडेय, कांस्टेबल सागर भारतीय, कांस्टेबल रत्नेश कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह कांस्टेबल गोविंद कुमार निर्मल, कांस्टेबल मंगल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें