फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पांच में से तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में विभिन्न जगहों पर मिले पांच पाजिटिव मरीजों में से तीन की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इन्हें वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में रखा गया है। इधर जिले से भेजे जा रहे सैंपलों के लगातार निगेटिव परिणाम मिल रहे हैं जिससे अधिकारियों में राहत है। स्वास्थ्य विभाग एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इधर प्रशासन की ओर से जमातियों और उनसे मिलने वालों की खोज की जा रही हैं। शहर और दिलदारनगर में बनाए गए छह हाटस्पाट एरिया में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए हाट स्पाट और रेड जोन एरिया में लोगों के प्रथम चरण के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया। इस दौरान पांच टीमों की ओर से घर-घर जाकर करीब आठ हजार लोगों का सर्वेक्षण किया गया तथा आठ सौ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इन स्थानों को पूरी तरह से सेनिटाइज कर दिया गया है। शहर के महुआबाग, नखास चौराहा, मछली बाजार, टाउनहाल, बरबरहना आदि इलाके तथा दिलदारनगर के मरकजी मस्जिद, चिउटहां आदि इलाकों के पहले चरण का सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। यहां लोगों को घरों से निकलने नही दिया जा रहा है। जरूरी सामानों को फोन से मंगा रहे हैं। इन इलाकों के सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई टीमें घरों में जाकर सर्वे का काम कर रही हैं। सोमवार को यह काम पूरा हो गया है। जिन लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, उनकी तबीयत पर नजर रखी जा रही है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, मरकजी मस्जिद, जमा मस्जिद तथा मदीना मस्जिद, अरंगी गांव के मरकज मस्जिद के एरिया में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें