फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से कार्य पर एसडीएम ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामित्व योजना के तहत मंगलवार को तहसील सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जल्द से जल्द सर्वे का कार्य पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपालों से स्वामित्व योजना के तहत चल रहे सर्वे के कार्य की प्रगति को जाना और कार्य की धीमी गति को देखते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी दो दिनों के अंदर कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कार्य पूर्ण नहीं होता है तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह सरकार कि महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसकी मॉनिटरिंग हो रही है और लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि चिरागी मौजे में ही सर्वे का कार्य चल रहा है। क्षेत्र के आबादी क्षेत्र, बसावट एवं उसके पास के इलाके का सर्वे कर नक्शा बनाने का कार्य किया जा रहा है। संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई है। इससे मालिकाना हक मिलेगा और जिस प्रकार खेत की खतौनी मिलती है वैसे ही घर की घरौनी मिलेगी। इससे ऋण आदि लेने में सुविधा मिलेगी। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं है। इस अवसर पर कानूनगो इंद्रप्रताप कानूनगो प्रदीप काननूगो अशोक त्रिभुवन रितुराज उपाध्याय विकास सिंह अजीत पांडेय विनय दूबे विनय पांडेय विजय कुमार नितीश यादव राजकुमार पासवान मृत्युंजय आदि लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें