जखनिया। जखनिया से सादात रेलवे स्टेशन के बीच अतिगावा गांव के पास सोमवार की देर शाम वाराणसी से गोरखपुर जा रही कृषक मेल ट्रेन की चपेट में आने से पाखंडी राम (55) की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के चकसाकिया चौकिया के रूप में हुई।
इसकी सूचना लोगों ने जखनिया स्टेशन मास्टर इनरु राम को दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए भुड़कुड़ा पुलिस को शव होने की जानकारी मिलते दी। भुड़कुड़ा कोतवाल वैभव सिंह मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पाखंडी राम सोमवार को करीब 11 बजे घर से निकला था। शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस ने उसके घर वालों को दी। सूचना पर घरवाले भुड़कुड़ा कोतवाली गये। पत्नी सविता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। इनके पीछे चार लड़के और पांच लड़कियां हैं। इनके साथ गांव के लोग भी पहुंचे थे।