फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में स्कूल बंद: भीषण गर्मी के चलते तीन दिन की छुट्टी, कक्षा आठ तक नहीं चलेंगी कक्षाएं

Wed, 19 Apr 2023 01:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को 21 तक बंद करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
गर्मी में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने आज से 21 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। इस दौरान कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्कूल आने पर मनाही रहेगी। 

विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे लेकिन सभी कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित होकर प्रशासनिक कार्य करेंगे। 
यह भी पढ़ें- Gaurav Diwas: 75 साल के उत्सव में शामिल हुआ अमर उजाला का पूरा परिवार, खुशी में झूमे बच्चों ने किया डांस
विज्ञापन

जनपद में पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया। ऐसे में दिन में 10 बजे के बाद ही गर्म हवाएं और लू चलने लगती है। जो शाम तक रहता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ेगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन दिन तक शैक्षणिक कार्य को बंद रखने का निर्देश जारी किया। इसका सभी स्कूलों को कड़ाई से पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें