फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह सौ घरों में पानी आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक के पास करीब 40 वर्ष पूर्व स्थापित पानी टंकी विभागीय उदासीनता के कारण काफी बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। जीर्णोद्धार के तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय उदासीनता के कारण से तीन वर्ष से शोपीस बना हुआ है। बोरिंग ध्वस्त होने के कारण आधा दर्जन गांवों के 600 लोगों की पानी सप्लाई बंद है। ब्लाक मार्ग स्थित सड़क किनारे जल निगम पानी टंकी का दो पंपसेट हैं। विभागीय उदासीनता के कारण और देख-रेख के अभाव में बोरिंग ध्वस्त है। इसके दुरुस्त न होने का खामियाजा ग्रामीणों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है और लोग पानी के लिए इधर-उधर चक्कर काटने को विवश है। कई बार विभाग से गुहार लगाने के बाद जब समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने पिछले दिनों पंपसेट हाउस औरब्लाक मुख्यालय पर प्रर्दशन भी किया था, लेकिन बेनतिजा निकला। अब भीषण गर्मी के दौरान पानी टंकी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई। मरदह, पड़िता, नोनरा, कंसहरी, भवानीपुर, कबीरपुर, नरवर, महेगवा, बिजवनपुर गांव के 600 उपभोक्ताओं को पानी के लिए लोग तरसना पड़ रहा है। गांव के विभा मद्धेशिया, हीरालाल मद्धेशिया, सौरभ वर्मा, सुरेश गुप्ता, हरिनाथ मौर्या, दिनेश वर्मा, मोनू सिंह, बिट्टू कन्नौजिया, अनीश कन्नौजिया, शैल देवी, रामध्यान जायसवाल ने आदि ने बताया कि सप्लाई बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके दुरुस्त कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें