Ghazipur News: शनिवार को अधिकारी महाहर धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मेला परिसर का भ्रमण किया।
सावन मास महापर्व के दृष्टिगत प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी डॉ. ईरज राजा तैयारी का स्थल निरीक्षण करना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को महाहर धाम मंदिर पहुंकर मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मेला परिसर का भ्रमण किए।
विज्ञापन
इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर त्यौहार/मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। मेले में अपने परिजनों से बिछड़ जाने वाले लोगों की सहायता हेतु मंदिर गेट के पास ही खोया पाया केंद्र बनाने को कहा।
साथ ही संपूर्ण मेला परिसर में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम से उनकी निगरानी करने तथा भीड़ मैनेजमेंट के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स बनाने हेतु निर्देशित किया गया।