फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी रोक-रोक दौड़ रहे बालू लदे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
करंडा से जमानियां के बीच बना पुल से गुजरता ट्रक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
करंडा। हमीद सेतु क्षतिग्रस्त होने से उस पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया। इससे अब पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र के सड़कों से ओवरलोड बालू लदे वाहन फर्राटा भरने लगे है। जमानिया गंगा पुलिस से ओवरलोड वाहन उस पार जा रहे हैं। इससे जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं जमानिया पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

हमीद सेतु क्षतिग्रस्त होने से उस पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब निर्धारित मात्रा से दूना बालू लादकर जमानिया से गंगा पुल पार कर करंडा तथा अन्य जनपदों के लिए बालू ले जाया जा रहा है। यही नहीं कृषि यंत्र ट्रैक्टरों में बड़ी-बड़ी ट्रालियां लगाकर ट्रकों के बराबर बालू भरकर चालक खुलेआम फर्राटा भर रहे हैं। सूत्रों की माने तो अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर बालू माफिया यह कार्य कर रहे हैं। एक हजार फीट बालू की कीमत जमानिया में 42 हजार है, जबकि गंगा पार सदर इलाके में इसकी कीमत 80 हजार हो जा रही है। बालू माफिया सरकार को कर टैक्स की क्षति पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में खनन अधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि उपजिलाधिकारी से बात कर गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें