फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रमाण-पत्रों की जांच तीसरे दिन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की जांच तीसरे दिन बृहस्पतिवार को संपंन हो गई। कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत कुल 163 शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। तीसरे और अंतिम दिन कुल चार ब्लाकों के 48 लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इस बीच गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक हरिश्चंद्र यादव , देवकली के खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार यादव और कासिमाबाद के खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार शामिल रहे। अंतिम दिन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में सदर के 12, जखनियां के 10 , जमानिया के 12 तथा सैदपुर के 14 शिक्षकों एवं कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई। जांच के दौरान शिक्षकों के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र की भी जांच की गई। समिति ने समस्त प्रमाण पत्रों की जांच गहनता से की । इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन बोर्ड से भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें